संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के गड़हरा गांव निवासी पंकज साह ने पूर्व दुश्मनी को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं छिनतई करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पीड़ित ने रतन साह, तुलसी साह, उमेश साह, भोला साह, रौशन साह, राजा साह, हेमा देवी, शान्ति देवी, पार्वती देवी एवं शोभा देवी सहित कुल दस लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना बीते आठ नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। पीड़ित पंकज साह का आरोप है कि वह रात में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पूर्व से चली आ रही दुश्मनी को लेकर उक्त नामजद आरोपितों ने उसे रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई तथा छिनतई की घटना को भी अंजाम दिया गया।घटना के बाद पीड़ित ने पलासी थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और नामजद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।















