- सुरक्षा की मांग करने युवती पहुंची थी एसपी ऑफिस
- मुलाकात नहीं होने पर युवक-युवती पहुंचे नगर कोतवाली
मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता, नजरिया न्यूज, 27अप्रैल। सोशल साइट्स पर वायरल खबर के मुताबिक शिकायत करने वाली युवती सुलतानपुर शहर में रहकर बीटीसी कर रही है। वह करीब दो वर्ष से मुकेश नाम के लड़के से अपनी सहमति से सम्पर्क में हैं। यह जानकारी होने पर स्वजन 25 अप्रैल को कादीपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव में युवती को लेकर चले गए।
युवती के आरोप के मुताबिक वह स्वजन प्रताड़ित कर रहे हैं। वह असुरक्षित महसूस कर रही है। सुरक्षा की मांग को लेकर किसी तरह वह जिला मुख्यालय स्थित एसपी ऑफिस में पहुंची थी। वहां से किसी से नगर कोतवाली पहुंची है।
फिलहाल अविवाहित युवक युवती कोतवाली पुलिस कार्यालय में एक साथ रहने के निर्णय पर अडिग हैं। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी पुलिस द्वारा स्वजनों को दी गई। युवती के स्वजन कोतवाली पहुंच समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती अपने निर्णय पर अडिग रही।
कोतवाली कादीपुर के प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया इस संबंध में उनके यहां किसी भी पक्ष से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वायरल खबर के मुताबिक अविवाहित युवक और युवती व्यस्क हैं लेकिन बिना विवाह किए साथ रहना गलत है। दोनों का विवाह करा देना ही समुचित निर्णय होगा।




















