नजरिया न्यूज कुशेश्वरस्थान दरभंगा। स्थानीय बाजार स्थित हास्पिटल रोड में सीएचसी के निकट 21 अप्रैल की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प एवं पथराव ‘मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों पक्षों से चार चार नामजद लोगों को गिरफ्तार करते हुये सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी को बिरौल थाना भेज दिया।
जहां डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने घटना के संबंध में दोनों पक्षों के गिरफ्तार व्यक्ति से गहन पूछताछ की। गिरफ्तार मो0 निसारुल, मो0 निजाम मो0 इजहारुल सहित सभी को न्यायिक हिरासत में बेनीपुर भेज दिया।
मालूम हो कि 20 अप्रैल की देर शाम लहेरिया कट स्टाइल में बाइक चलाने के मामूली विवाद के रंजिश में 21 अप्रैल की देर शाम दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जिसमें मारपीट, गाली-गलौज के साथ जमकर रोड़े एवं पत्थर चला। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए। इस घटना के आलोक में पुलिस ने दोनों पक्षों से 31 लोगो को नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाई में जुट गई है।




















