मीरा प्रवीण वत्स, नजरिया न्यूज, 13अप्रैल।
नवरात्रि का समय है। चुनाव भी चल रहा है। सत्य बोलना धर्म धारणा करना है। आप सभी सत्य को धारण करें और असत्य को पराजित करें। यह अपील इंडिया गठबंधन की तरफ़ से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किया है। वे आज रुड़की में बोल रही थीं।
प्रियंका गांधी ने जन समुदाय से मुखातिब होते हुए कहा:
स्वयं को विजयी बनाएं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र पढ़ें और पढ़ाएं। अगला पांच वर्ष कैसा होगा। कांग्रेस के न्याय पत्र जैसा होगा।
कैप्शन: एक्स पर प्रियंका गांधी का जमीनी सच्चाई को बयां करता भाषण – नजरिया न्यूज
प्रियंका गांधी ने बीते 10वर्ष का नाम लिए बगैर कहा:
अच्छी-अच्छी चीजें देखोगे लेकिन तुम्हारा जीवन नहीं बदलेगा।अपना जीवन बदलो। अपने लिए वोट करें। स्वयं को विजयी बनाएं। बड़े -बड़े लोगों का कर्ज नहीं माफ होगा। गरीब किसानों का कर्ज माफ होगा। शुभारंभ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंच पर आकर गंगा जी को प्रणाम किया और हर-हर गंगे का जयघोष किया। उन्होंने कहा: आप अपने मुद्दों को सर्वोपरि रखें!आपके क्या मुद्दे हैं? आपके क्या मुश्किलें हैं? आपका क्या संघर्ष है? उनका क्या समाधान है? कौन आपका मुद्दों पर बात कर रहा है? ठीक समझ कर वोट करिए।