अवैध तमंचा व कारतूस के साथ करलनवल चौराहा से किया गिरफ्तार :प्रेस विज्ञप्ति
अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो, नजरिया न्यूज, 21मार्च।
-जिला पंचायत सदस्य चंदन यादव को न्यायिक हिरासत में आज जेल भेज गया । यह जानकारी एसपी सोमेन वर्मा ने मीडिया को दी।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ करलनवल चौराहा से उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
प्रेस विज्ञप्ति:
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुल्तानपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान रोकथाम जुर्म, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुल्तानपुर, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय कादीपुर के कुशल निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कनरवल तिराहे के पास से एक नफर अभियुक्त जो जिला पंचायत सदस्य (वार्ड नं0 5 सुलतानपुर) है, को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ थाना स्थानीय के पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 21.03.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
चन्दन यादव उर्फ बग्गड़ यादव पुत्र फतेहबहादुर यादव निवासी ग्राम भूपतिपुर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 47/2024 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना करौंदीकला जनपद सुलतानपुर
2.मु0अ0सं0 158/2021 धारा-143,144,147,148,149,153,160,323,336,352,427,452,504,506 भा0द0वि0 व 7 CLA एक्ट थाना करौंदीकला जनपद सुलतानपुर
3.मु0अ0सं0 265/2020 धारा 147,149,153,504,505,506,507 भा0द0वि0 व 66 IT एक्ट थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह
1. उ0नि0 श्री संतोष कुमार शुक्ला
2. हे0का0 अशोक यादव
3. का0 रजत सचान
4. का0 हर्षित यादव
5. का0 सत्येन्द्र सिंह























