नजरिया न्यूज। भरगामा।
सोमवार को रमजान के चांद का दीदार हो गया अब मंगलवार से मुस्लिम समुदाय रोजा रखेगें। चांद दिखते ही रमजान माह की घोषणा हुई इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को खुशी के साथ बधाई दी कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। सोमवार को मुफ्ती उलेमा आदि ने मस्जिदों की छतों पर चांद देखने पहुंचे रमजान का चांद दिखते हीं सभी के चेहरे पर खुशियों से भर गए चांद दिखने के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रमजान माह की घोषणा करते हुए एक दूसरे को बधाई दी मुस्लिम क्षेत्रों में रमजान माह का स्वागत आतिशबाजी के साथ हुआ गले मिलकर मुस्लिम समाज के बड़े और बच्चों ने बधाई दी समाज के धर्म गुरुओं के अनुसार हर मस्जिद में यह नमाज के लिए पूरे महीने मुस्लिम समाज के लोग पहुंचेंगे। सोमवार रात इबादतों के साथ समाज के लोगों ने तराबीह भी पढ़ी। मंगलवार के दिन से रोजेदार सुबह सेहरी और शाम को इफ्तार करेंगे।
मौलाना ईशा नोमानी ने बताया कि आज चांद दिख गया कल से सभी रोजेदार रोजा रखेंगे और ऊपर वाले का इबादत करेंगे
जानकार असलम बेग ने बताया रमजान के महीने का इंतजार सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को बड़ी बेसब्री से रहता है यही एक पाक महीना है जब हर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह ताला के इबादत में जुटे रहते हैं। वहीं हाफिज अल्लाउद्दीन, मौलाना असलम सिद्दीकी, जावेद इंजीनियर, वार्ड मेंबर मुर्तुजा ने खुशी का इजहार किया।






















