- देवघाट खगड़ा मे सर्वधर्म प्रार्थना का हुआ आयोजन।
वीरेंद्र चौहान, नजरिया ब्यूरो किशनगंज,11मार्च।
शहर के देवघाट खगड़ा में रमजान नदी सफाई अभियान के तहत सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आज आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला भी शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य पार्षद अधिवक्ता इंद्रदेव पासवान एवं वार्ड पार्षद सहित समाजसेवी और सभी धर्म के गुरुओं के द्वारा प्रार्थना कर रमजान नदी बचाओ अभियान के तहत संकल्प लिया गया।
देवघाट खगड़ा रमजान नदी के तट पर डीएम तुषार सिंगल ने नारियल फोड़कर जेसीबी व ट्रैक्टर लगाकर सफाई अभियान शुभारंभ में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने जिला पदाधिकारी तुषार सिंगल को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।
जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा:
यह काफी सराहनीय प्रयास है और सभी नागरिकों का सहयोग चाहिए। सबसे पहले नदी के बंद चैनल को खोला जाएगा। दो-तीन महीने में कार्य को पूर्ण किया जाएगा।
नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा:
रमजान नदी को मरीन ड्राइव की तरह बनाएंगे। ग्रीन सिटी,क्लीन सिटी और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएंगे।
इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष निखत परवीन, वार्ड पार्षद मोहम्मद कलीमुद्दीन,भाजपा जिला अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद सुशांत गोप, भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, वार्ड पार्षद मनीष जलान, वार्ड पार्षद अंजार आलम, मो अनवर,समसूल हुदा, कुमार विशाल उर्फ डब्बा, कमलेश शर्मा, संजय पासवान सहित जिले के अधिकांश समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।























