कुर्साकांटा पुलिस की कार्रवाई, दो NBW वारंटी गिरफ्तार
कुर्साकांटा/अररिया। कुर्साकांटा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गैर-जमानती वारंट (NBW) के वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान बखरी गांव निवासी रामा यादव, पिता सौखी यादव एवं गणेश यादव, पिता दुर्गानंद यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों वारंटियों को विधिवत उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय अररिया में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।
इस संबंध में कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।






















