- लखनऊ -मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल लोकतंत्र और जनहित के लिए बेहद जरूरी है: डीजीपी राजीव कृष्ण
अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज लखनऊ, 2नवंबर 2026।
उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल लोकतंत्र और जनहित के लिए बेहद जरूरी है।
डीजीपी श्री राजीव कुमार ने दो नवंबर 2026 को कहा कि पत्रकारों के साथ सम्मानजनक और प्रोफेशनल व्यवहार बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने
कहा कि यदि कोई पुलिस अधिकारी मीडिया के प्रति गलत कार्यशैली अपनाता है, तो उसे पहले समझा जाएगा और जरूरत पड़ने पर उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
• उल्लेखनीय है कि इससे पहले जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले प्रदेश के नौ थानेदारों को डीजीपी श्री राजीव ने 27 अक्टूबर 2026 को सस्पेंड कर दिया था।






















