रात्रि छापेमारी में पांच फरार अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भरगामा पुलिस ने अलग-अलग गांवों में की कार्रवाई
नजरिया न्यूज़,
भरगामा/अररिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर भरगामा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में भरगामा के प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रात्रि छापेमारी कर पांच फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जहद टोला (तोनहा) वार्ड संख्या 3 निवासी रामानंद यादव के पुत्र राजेश कुमार यादव, नुरचक वार्ड संख्या 14 निवासी स्व. जनक यादव के पुत्र मनोहर यादव, भुवनेश्वरी यादव के पुत्र रेशमलाल यादव, गुल्ली यादव के पुत्र कारी यादव तथा चन्द्रदेव यादव के पुत्र पप्पू यादव के रूप में हुई है।
इस छापेमारी अभियान में एसआई प्रदीप कुमार, पीटीसी अंजनी कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।






















