नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज प्रखंड में शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवालय
महाशिवरात्रि के पर्व पर शुक्रवार की सुबह से ही प्रखंड में गांव से लेकर बाजारो तक के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखने लगा। भक्तों ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से परिवार की रक्षा की प्रार्थना की।
प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बसैटी मेला में खासी भीड़ देखी गई । फूलों व रंग-बिरंगे लाइटों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है। भक्तों की कतार शुक्रवार की सुबह से ही लगी रही। हर-हर महादेव के जयघोष से सभी शिव मंदिर गूंजायमान रहा।
सभी शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा। श्रद्धालुओ का सुबह से ही जलाभिषेक का सिलिसला शुरू हो गया। श्रद्धालु रुद्राभिषेक भी कर रहे हैं।
मंदिरों के सामने भांग-धतूर, बेलपत्रों की दुकानें महाशिवरात्री के दिन सज गईं। भक्तों ने मंदिर में पूजन- अर्चन व जलाभिषेक करने के बाद मेले का भी आनंद उठाया। वही रानीगंज थाना स्थित शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई वही पुरानी हाट शिव मंदिर एवं गुजरी बाजार शिव मंदिर से बारात निकाली जाएगी जिसको लेकर शायरी तैयारी पूरी कर ली गई है रानीगंज पुलिस एवं बौसी थाना पुलिस सक्रिय दिखी। ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा किया जा रहा है।






















