नज़रिया न्यूज़ मंटू राय अररिया
बैंक में क्राइम सीन को री-क्रिएट करती पुलिस।
एक्सिस बैंक में एक करोड़ 30 हजार रुपए लूट कांड मामले में पुलिस ने दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने लूट की रकम का 2 लाख 50 हजार रुपए बरामद भी किया है। वहीं एक अपराधी ने पिता के अकाउंट में 1 लाख 88 हजार रूपए भेजा था, उसे भी फ्रिज कर दिया गया है।
इसके साथ ही गिरफ्तार अपराधियों को बैंक में लाकर क्राइम
सीन को री-किएट किया गया। गिरफ्तार दोनों अपराधियों की
सीन को री-क्रिएट किया गया। गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान बलुआ थाना नौहट्टा का अभिषेक झा और सहरसा का राजा कुमार के रूप में किया गया है। यह दोनों लूट में मुख्य आरोपी बनाए गए थे।
इसके अलावा लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। बता दे कि बीते 23 जनवरी को एक्सिस बैंक में कुछ अपराधियों ने दिनदहाड़े 1 करोड़ 30 हजार रुपए लूट लिया था। इसके बाद नगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। तत्कालीन एसपी अशोक कुमार सिंह ने 3 अलग अलग एसआइटी गठित किया था।
पुलिस टीम ने सहरसा के ही तीन अपराधी मनोहर मेहता, अभिनंदन कुमार यादव और लाइनर बैंक के असिस्टेंट फील्ड ऑफिसर शांतनु सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही मधेपुरा जेल में बंद विभूति सिंह की पत्नी नीति कुमारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनके पास से लूट की रकम में से 6 लाख 98 हजार रुपए बरामद किया गया था।