नज़रिया न्यूज़ मंटू राय अररिया
अररिया के जैन धर्मशाला में आयोजित जिला भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में मुख्य अतिथि के तौर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और अररिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रदीप कुमार सिंह शामिल हुए। जहां मुख्तार अब्बास नकवी ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया।
वहीं, इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अस्थाई व्यवस्थाओं का स्थाई निदान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल स्तर पर भारत का कद ऊंचा हुआ है। मोदी सरकार के 10 सालों के कामकाज में चहुंओर विकास दिख रहा है
भारत आज दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पूरा अररिया अबकी बार 400 पार से गुंजायमान हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी के काम ने पूरे विपक्ष के सभी गणित बिगाड़ दिया है। वेंटिलेटर पर टिका विपक्ष कितना भी एक्सिलेटर दबा ले एक बार फिर आएंगे तो मोदी ही। सांसद ने जिला के कार्यकर्ता से आग्रह करते हुए कहा कि जिले के कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर और डोर-टू-डोर मोदी सरकार के कामकाज को प्रचारित करें।वहीं कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि मुख्तार अब्बास नकवी
ने अपने सम्बोधन में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में
पहली गैर कांग्रेसी सरकार है, जो बिना कांग्रेस के समर्थन के
विकासवाद की नीति से देश के सभी लोगों को कल्याणकारी
योजनाओं का लाभ दे रही है। समाजवादी टीपू और सामंती
सुल्तान को विकासवाद की राजनीति परेशान कर रही है।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष
आदित्य नारायण झा समेत जिला के अनेकों कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।