संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के मोहिनियां गांव से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी की मां ने पलासी थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। मां ने पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।आवेदन के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे किशोरी घर से निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया और कुछ लोगों के नाम बताते हुए बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया।इस मामले में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस किशोरी का पता लगाने और मामले की सच्चाई सामने लाने में जुटी है।


















