संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
थाना क्षेत्र के पिपरा कोठी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहा। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को पलासी थाना के एसआई विजय कुमार यादव पुलिस बल के साथ वाहन जांच एवं अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पिपरा कोठी वार्ड संख्या-11 निवासी सहदेव मुखिया (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय जगदीश मुखिया, अपने घर से देसी चुलाई शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्थानीय चौकीदार विजय कुमार मांझी के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपित घर के पीछे से फरार हो गया।इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां हरे रंग के प्लास्टिक डिब्बे में रखी करीब पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। शराब कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


















