नजरिया न्यूज़, भरगामा (अररिया)।
बिहार में नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जदयू कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर अभियान चला रहे हैं। इस क्रम में पंचायतों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों की जानकारी साझा की जा रही है। वहीं, आगामी सुशासन दिवस–नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जा रही है। इसी अभियान के तहत जदयू प्रखंड कार्यालय सुकेला मोड़ पर 101 दीप प्रज्वलित कर 20 वर्षों के विकास और सुशासन के कार्यकाल को याद किया गया।
अभियान को सफल बनाने के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव ने भरगामा प्रखंड में टीम गठित की है। टीम के सदस्य पंचायत अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं।
फोटो कैप्शन :- 101 दीप प्रज्वलित करते पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता
अभियान में प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव, प्रभारी नौरेज कामिल, राजेंद्र मंडल, विजय चौपाल एवं नटवर ठाकुर की अगुवाई में प्राणेश मंडल, प्रिया श्रीवास्तव, संजय मिश्र, विक्की श्रीवास्तव, दीपक मंडल, मिथिलेश मंडल, ऋषि कुमार, संजय चौधरी, अरुण ऋषिदेव, राजेश पंडित, रुपेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय हैं।
बैठक में नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के समय बिहार सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसी बुनियादी चुनौतियों से जूझ रहा था। उस दौर में बदहाल सड़कें, बिजली की कमी, अपराध, अपहरण तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव राज्य के विकास में बड़ी बाधा थे।
फोटो कैप्शन :- 101 दीप प्रज्वलित करते पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता
जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों में बिहार में सड़क, बिजली, पुल-पुलिया, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए हैं। गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने, सड़कों के निर्माण, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की सुविधाओं के विस्तार जैसे कार्यों से विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में सुधार और अपराध नियंत्रण की दिशा में भी लगातार प्रयास किए गए हैं। कार्यकर्ताओं के माध्यम से इन विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा।


















