संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और छिनतई करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बलुआ कालियागंज निवासी राजा कुमार ने पलासी थाना में लिखित आवेदन देकर छह लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 9 जनवरी 2026 की बताई गई है। राजा कुमार का आरोप है कि रास्ते से गुजरने के दौरान राहुल कुमार यादव ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। इसके बाद राहुल कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पिता झाड़ीलाल मांझी के साथ भी कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई।आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके पिता की जेब से पांच हजार रुपये नकद निकाल लिए गए तथा उनके गले से चांदी की चेन वहीं जिसकी कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है, छीन ली गई।आवेदक ने बताया कि पंचायती के कारण आवेदन देने में देरी हुई। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी एसआई रत्नेश कुमार को सौंपी है। थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है।




















