संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के बलुवा कलियागंज गांव में दो बच्चों के साथ एक विवाहिता के पांच दिनों से लापता रहने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला की सास आशा देवी (60 वर्ष) ने पलासी थाना में आवेदन देकर बहू और दोनों बच्चों की खोजबीन करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। आशा देवी ने बताया कि उनके बेटे मनोज कुमार ठाकुर की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। बीते 18 नवंबर 2026 छठ पूजा का प्रसादी को लेकर अपने मायके हरिपुर गांव, जोगबनी थाना क्षेत्र, अररिया गई थी। आरोप है कि वह घर से करीब 20 भरी चांदी के जेवर, कान के आभूषण और नकद रुपये लेकर दोनों बच्चों के साथ निकली थी।आवेदन में बताया गया है कि 22 नवंबर को उनके बेटे मनोज कुमार ठाकुर ने ससुराल जाकर पत्नी और दोनों बच्चों के बारे में जानकारी ली, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।आशा देवी ने आशंका जताई है कि उनकी बहू और दोनों बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर बहू और दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कराने की मांग की है।




















