नजरिया न्यूज़,जोगबनी :अररिया।राकेश कुमार। जोगबनी थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने समकालीन अभियान के तहत भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक नेपाली नागरिक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम ने जोगबनी थाना क्षेत्र से सटे टिकुलिया बस्ती, नेपाल निवासी नंदा कुमार खड़का को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.15 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ एवं अन्य सामान को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
जाली नोटों के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, 2.17 लाख के नकली नोट के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार 500 रुपये के 434 जाली नोट बरामद
, सिलीगुड़ी से खेप लाने की बात सामने आई; एसपी ने छापेमारी टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की नज़रिया...





















