संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड में शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें आवश्यक सुविधाओं के लिए आवेदन करने का अवसर उपलब्ध कराना था। सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को पलासी प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के साथ-साथ बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए।शिविर के दौरान कृत्रिम अंग, सहायक
उपकरण एवं बैटरी चालित ट्राईसाइकिल के लिए कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। दिव्यांगजनों को योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई तथा आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. जहांगीर आलम, निधि कुमारी, पप्पू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे।
अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना और उन्हें उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी।शिविर के आयोजन से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा मिली। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया पूरी कर पात्र लाभुकों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।




















