संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया 
पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी जोगजान भाग वार्ड संख्या-10 निवासी मो. शाहबाज आलम ने अभद्र व्यवहार, मारपीट, छिनतई व जानलेवा हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में गांव के ही पांच नामजद सहित आठ-नौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।प्राथमिकी में शम्स रजा उर्फ रिंकू, मो. सलीम उर्फ शाहरुख, शमीम, मो. वसीम और मोहतसीम के नाम शामिल हैं। घटना बीते शनिवार की शाम करीब छह बजे की बताई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शाहबाज आलम किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ से ड्यूटी कर वापस अपने घर लौटे थे। आरोप है कि घर पहुंचने के दौरान पूर्व से घात लगाए आरोपितों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उनके सिर पर प्रहार कर दिया गया, जिससे वह जख्मी हो गए।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उनकी बाइक की डिक्की से नकदी और सरकारी कागजात भी निकाल लिए गए। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की पुलिस तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।













