समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय दलसिंहसराय में मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के संरक्षण में (एक नए कोर्स)चार वर्षीय अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) आधरित बी.एस.सी.- डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स (सत्र 2026-2030) के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर के स्मार्ट क्लास में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग बिहार सरकार के पूर्व सचिव बैधनाथ चौधरी ने अपने संबोधन में इस नए कोर्स की महत्ता और उपयोगिता पर विस्तार से विद्यार्थियों से संवाद किया।साथ ही उन्होंने कहा कि यह कोर्स अप्रेंटिसशिप अधिनियम 1961 पर आधारित है, जिसमें तीसरे वर्ष (सेमेस्टर 5 और 6) में दस क्रेडिट पर सेमेस्टर के साथ आन साइट अप्रेंटिसशिप का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य संजय झा ने इस नए कोर्स के लिए महाविद्यालय परिवार एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के इस कोर्स के समन्वयक डॉ० धीरज कुमार पांडेय ने कोर्स से संबंधित सारी जानकारियां को छात्र छात्राओं के बीच साझा किया। इस कोर्स के लिए कुल 60 स्वीकृत सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू है जिसकी अंतिम तिथि आगामी 15 सितंबर निर्धारित है। नामांकन की पात्रता इण्टरमीडिएट /+2 विज्ञान (I.Sc या समकक्ष) उत्तीर्ण होना है।
कार्यक्रम के उपरांत डॉ० अभिषेक बंद्योपाध्याय ने आए हुए सभी अतिथियों, महाविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापकगण,शिक्षकेतर कर्मचारियों सहित सभी छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापन किया।
लंबे समय से बीमार चल रहे चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ का निधन, शाहनवाज आलम ने जताया शोक
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र की चिल्हनिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. आसिफ एखलाक का सोमवार को लंबे समय से बीमारी से...

















