चालू वित्त वर्ष में 19 लाख 47, 257रुपये ग्राम पंचायत कौ रिसीव कराया गया,12 लाख 64,196रुपये योजनाओं के लिए वितरित
= वित्तीय वर्ष 2022-23 कुल 46कार्य योजनाएं ग्राम पंचायत ने ली, पेयजल योजनाओं की संख्या अन्य योजनाओं के सापेक्ष कई गुना अधिक
=41लाख, 34हजार 756रुपये के बजट की योजनाओं को करौलीकलां ग्राम पंचायत ने प्रदान की स्वीकृति
=18योजनाओं पर चल रहा है कार्य- इसके लिए 18लाख 33हजार 484 रुपये है स्वीकृत-15लाख 32050रुपये आवंटित
10माह 21दिन में 12,64,196रुपये पंचायत सरकार ने किया वितरित
*अनिल उपाध्याय, नजरिया न्यूज ब्यूरो, पूर्वांचल, 22फरवरी।*
ग्राम पंचायत प्रशासन की परेशानी कहिए या लापरवाही या चतुराई। कार्य समाप्त होने के बावजूद कार्य को पूर्ण नहीं दिखाया जाता। सुल्तानपुर जिले के विकासखंड मुख्यालय करौदीकलां ग्राम पंचायत भी है, जहां बीडीओ बैठते हैं। इस पंचायत में वित्तीय वर्ष 2022-23के 10माह 21 दिनों में एक भी कार्य पूर्ण नहीं कराया गया।
जानकारी के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में 19 लाख 47, 257रुपये करौलीकलां ग्राम पंचायत को रिसीव कराया गया, जिसमें से एक भी कार्य पूर्ण नहीं दिखाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022 -23 के 10माह 21दिन 21फरवरी तक पूर्ण हो चुके हैं।
ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के कार्यों से असंतुष्ट ग्रामीणों ने अपना नाम गोपनीय रखते हुए कहा:
पेयजल आपूर्ति की योजनाएं की मरम्मति कार्य 24से 36घंटे में पूर्ण हो जाती हैं। ऐसी योजनाओं को पूर्ण दिखाकर अनियमितता बरती जा रही है।
*पेयजल की योजनाओं की स्थिति:*
पीने का पानी पर 70हजार रुपये खर्च, कार्य अपूर्ण है।72, 649 रुपये फिर पेयजल आपूर्ति योजना पर खर्च कार्य अपूर्ण।80,000 रुपये खर्च, कार्य अपूर्ण। इसी प्रकार पांचवीं योजना भी जलापूर्ति की है। 80हजार रुपये खर्च किया है। सातवां कार्य भी पेयजल आपूर्ति का है, 80 हजार रुपये खर्च किया गया है। 12वां कार्य भी पेयजल आपूर्ति का है। फिर 80हजार रुपये खर्च किया गया है।
13वां कार्य भी पेयजल आपूर्ति का है। 80हजार रुपये खर्च किया गया है। 20वां कार्य भी पेयजल आपूर्ति का है। 1,07,649रुपये खर्च किया गया है। 23वां कार्य भी पेयजल आपूर्ति का है। 80हजार रुपये खर्च किया है।
वहीं कार्य संख्या 13, 17, 21 व 22वें नंबर का भी कार्य पेयजल आपूर्ति का है। इन पर व्यय क्रम से 80हजार रुपये, 30हजार रुपये, 35हजार रुपये और 35हजार रुपयेकिए गए हैं। ये भी कार्य अपूर्ण हैं।
ग्राम पंचायत करौदीकलां द्वारा 1.59हजार 120रुपये पीएस स्कूल करौलीकलां की मरम्मत पर खर्च किया है।अस्पताल में मिट्टी भराई कार्य पर 32,200रुपये खर्च किया गया है। ये सभी कार्य अपूर्ण हैं।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 कुल 46कार्य योजनाएं ग्राम पंचायत करौलीकलां द्वारा ली गई हैं। इसके लिए 41लाख, 34हजार 756रुपये स्वीकृत हैं। जिसमें से 18योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसके लिए 18लाख 33हजार 484 रुपये का बजट स्वीकृत है। 15लाख 32050रुपये आवंटित किया गया है।12,64,196रुपये खर्च किया गया है।
करौदीकलां ग्राम पंचायत को वित्तीय वर्ष2022-23 मैं 19,47257रुपये रिसीव कराया गया है। ग्राम पंचायत का दुर्भाग्य है कि एक भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 31 का 10माह 21दिन 21फरवरी तक पूरा हो चुका है।























