नजरिया न्यूज बारसोई कटिहार।
बारसोई के बेलवा पंचायत अंतर्गत मलतीपुर गांव के अग्निपीड़ितों के बीच अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम ने कंबल का वितरण किया। ज्ञात हो कि बेलवा में हुए अग्निकांड में लगभग डेढ़ दर्जन परिवार उक्त घटना से पीड़ित हैं।वहीं सभी परिवारों को एक-एक कंबल देते हुए बीस कम्बल का वितरण किया गया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी श्री श्वेतम ने कहा कि हम लोग अग्नि पीड़ितों का दुख तो नहीं बांट सकते हैं।
परंतु उन लोगों को राहत पहुंचाने की चेष्टा अवश्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली कंबलों की संख्या बहुत कम होती है। जिससे एक पंचायत की जरूरत को भी पूरा नहीं किया जा सकता। जबकि अनुमंडल में लगभग 100 पंचायत है। फिर भी इसी में अत्यधिक जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस अवसर पर उनके साथ सांसद के प्रतिनिधि अमल गोस्वामी भी उपस्थित रहे।






















