नजरिया न्यूज। भरगामा। सेवा निष्फल नहीं जाती है। सेवा के पथ पर चलने वाला आत्मबली होता है। बच्चो में संस्कार दे और नैतिकता का पाठ पढ़ाए। उक्त बातें संत मत के अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने रघुनाथपुर के महर्षि मेही आवासीय विद्यालय हरिनंदन नगर रघुनाथपुर के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय सत्संग के समापन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र की धरोहर है। बच्चो को सुशिष्ठ , सुशिसित एवं आध्यात्मिक शिक्षा दे।इससे राष्ट्र आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति से लाभ होता है। संतवाणी प्रमाणिक है। वचन सुनकर मोक्ष का द्वार खुल जाता है। सत्यनारायण प्रसाद के नेतृत्व में संत महात्मा को माला पहनाकर स्वागत किया गया।स्वामी अमितानंद जी महाराज, बोधानंद बाबा, गोपाल बाबा, चंद्रदेव बाबा,जयकुमार बाबा ने भी अपने प्रवचन दिए। मंच संचालन हलेश्वर यादव ने किया। मौके पर जिला पार्षद किरण देवी,मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार उर्फ लड्डू यादव,राजकुमार भगत, सदानंद मेहता,चंदन पाठक,नित्यानंद मेहता,आइका प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार, डिंपल मेहता,मिथलेश यादव, सुभाष कुमार सुमन,अरुण यादव, पवन यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।जबकि सत्संग में भरगामा प्रखंड समेत सीमावर्ती क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।वही सत्संग के दौरान भंडारा की भी व्यवस्था की गई थी।
फारबिसगंज – विराटनगर में 110 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज। सीमा पार नेपाल के विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 17 में इलाका प्रहरी कार्यालय रानी ने गुप्त सूचना के...
















