बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता किशनगंज, 13मार्च।
खेता कढ़ाई कार्यशाला 2026 में प्रशिक्षण देने की तिथि आज जिला प्रशासन द्वारा घोषित की गई है। खेता कढ़ाई (Kheta Embroidery) एक पारंपरिक और विशिष्ट कला है, जिसे शेरशाहबादी समुदाय की महिलाओं द्वारा विकसित किया गया है। यह 3-4 परतों वाले सूती/रेशमी कपड़ों पर की जाने वाली रजाई-नुमा सिलाई है। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत किशनगंज में समय-समय पर नि:शुल्क खेता कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्टाइपेंड भी दिया जाता है।
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में छह दिवसीय “खेता कढ़ाई कार्यशाला” का आयोजन 14मार्च से 19 मार्च तक किया जाएगा जिसमें प्रतिभागियों को
14. से 19 मार्च तक
40. प्रतिभागियों प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आज 13 मार्च 2026 थी।
आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, डुमरिया भट्टा में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पूर्णिया – राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में पूर्णिया के चित्रकार ध्रुव कुमार की कलाकृतियों का होगा प्रदर्शन
नजरिया न्यूज़, पूर्णिया। मिल्लिया फखरुद्दीन अली अहमद बी.एड. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पूर्णिया के ललित कला विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं युवा...





















