सीतामढ़ी। जिला स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सर्जन सह जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने परिवार नियोजन के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता का लोहा मनवाया है। उन्होंने लगातार छठे वर्ष पूरे बिहार में सर्वाधिक बंध्याकरण ऑपरेशन करने का गौरव प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
डॉ. सुनील कुमार सिन्हा की यह सफलता उनके निरंतर बढ़ते सेवा भाव को दर्शाती है, जहाँ उनके द्वारा किए गए ऑपरेशनों का आंकड़ा वर्ष 2020 में 1780, 2021 में 2107, 2022 में 2263, 2023 में 2812, और 2024 में 3184 तक पहुँचा; वहीं वर्ष 2025 में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने 2943 सफल ऑपरेशन कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सम्मान समारोह के दौरान आयुक्त ने डॉ. सिन्हा के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 जैसी विकट परिस्थितियों में भी उन्होंने पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया। अपनी इस सफलता पर डॉ. सिन्हा ने जिला पदाधिकारी, सिविल सर्जन और अपनी मेडिकल टीम के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत मे 1427 मामले का निपटारा किया गया
- दसवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार चौरसिया व वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद के द्वारा सर्वाधिक 120 मामलों...






















