समृद्धि यात्रा के क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सहरसा पहुंचे। शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। कार्यक्रम में जीविका स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों और स्वरोजगार गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका समूहों को 133 करोड़ 65 लाख रुपये की सांकेतिक राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अररिया – विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तम्बाकू मुक्त जीवन का लिया संकल्प
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को अररिया में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का...





















