– दसवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार चौरसिया व वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद के द्वारा सर्वाधिक 120 मामलों का निपटारा किया गया।
– 28 वर्ष पुराने मामले का हुआ निपटारा
नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया।
शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में न्यायमंडल अररिया के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का सफल आयोजन किया गया.
इसकी अगुवाई न्यायमण्डल अररिया के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने की.
इस राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर मे 1427 सुल्हानिये मामलो का निपटारा समझौते के आलोक में किया गया.
सबसे पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस पुनीत कार्य में एडीजे-01 मनोज कुमार तिवारी, अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, डीडीसी रोजी कुमारी व ट्रैफिक डीएसपी फ़खरे आलम ने संयुक्त रूप से सहयोग किये.
उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डाला.
उदघाटन सत्र के मौके पर एडीजे 06 अजय कुमार, एसीजेएम अविनाश कुमार, एसडीजेएम पार्थ, जेजेबी के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कन्द राज ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः विकास कुमार, प्रणव कुमार, गजेन्द्र प्रसाद चौरसिया, आशीष आनंद, कुमारी प्रीति, मुकेश कुमार व मिथिलेश कुमार दास सहित एलडीएम इंदु शेखर मल्लिक, एलएडीसी डिप्टी चीफ सोहन लाल ठाकुर, एलएडीसी सहायक सोनी कुमारी, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, कई पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, कोर्टकर्मी, डीएलएसए स्टॉफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के पटल पर सुलहनीय आपराधिक वादों के 606 मामले, एनआई एक्ट के 03 मामले, मैट्रीमोनियल के 15 केसेस, बीएसएनएल, मोटर व्हीकल चालान मैटर्स के 40 मामले, बैंक रिकवरी के 655, एग्जीक्यूटिव साइड पुराना धारा 107 सीआरपीसी नया धारा 126 बीएनएसएस के तहत 108 मामलो का निपटारा हुआ.
वही, जिले के सभी बैंक मिलकर 02 करोड़ 94 लाख 33 हजार 882 रूपया समझौता के तहत 01 करोड़ 72 लाख 02 हजार 897 रूपया की वसूली किया गया.
डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने जानकारी दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलो के लिए 16 बैंच बनाये गये है. इसमे 15 बेचो मे न्यायिक पदाधिकारी व गैर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अधिवक्तागण रहें व 16 वे बैंच मे कार्यपालिका से संबंधित वादों का निपटारा के लिए डीएम की ओर से प्रतिनियुक्ति अधिकारी मौजूद रहें.
पहले बैंच में प्रतिनियुक्त फैमिली जज अविनाश कुमार व अधिवक्ता संगीता कुमारी के द्वारा 15 मामलों का निष्पादन पक्षकारों की मौजूदगी में उनकी रजामंदी व सहमति के आधार पर किया.
वही, दूसरे बैंच में प्रतिनियुक्त एडीजे 01 मनोज कुमार तिवारी व अधिवक्ता दीपक कुमार के द्वारा 39 मामलों का निपटारा किया गया.
इसी प्रकार तीसरे बैंच में प्रतिनियुक्त एसीजेएम 01 अविनाश कुमार व अधिवक्ता अवधेश कुमार झा के द्वारा 37 मामलों का निपटारा किया गया.
चौथे बैंच में प्रतिनियुक्त जेजेबी प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट स्कन्द राज व अधिवक्ता ललन कुमार झा के द्वारा 40 मामलों का निपटारा किया गया.
पांचवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट विकास कुमार व अधिवक्ता अनिल पांड्या के द्वारा 40 मामलों का निपटारा किया गया.
छठे बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रणव कुमार व अधिवक्ता राहुल कुमार के द्वारा 42 मामलों का निपटारा किया गया.
सातवें बैंच में प्रतिनियुक्त एसडीजेएम पार्थ व अधिवक्ता काजल कुमारी के द्वारा 22 मामलों का निपटारा किया गया.
आठवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट आशीष आनंद व अधिवक्ता सुरेश राम के द्वारा 18 मामलों का निपटारा किया गया.
नौवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट राजन कुमार व अधिवक्ता मो परवेज आलम के द्वारा 47 मामलों का निपटारा किया गया.
दसवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार चौरसिया व वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद जी के द्वारा सर्वाधिक 120 मामलों का निपटारा किया गया.
ग्यारहवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट श्रीमती कुमारी प्रीति व अधिवक्ता श्रीमती मिनी के द्वारा 42 मामलों का निपटारा किया गया.
बारहवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट शादाब समर गौस व अधिवक्ता राम रंजन सिंह के द्वारा 41 मामलों का निपटारा किया गया.
तेरहवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार व अधिवक्ता शुभम कुमार के द्वारा 36 मामलों का निपटारा किया गया.
चौदहवें बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रभात व अधिवक्ता मेनिका कुमारी के द्वारा 42 मामलों का निपटारा किया गया.
तथा पंद्रहवे बैंच में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट मिथिलेश कुमार दास व अधिवक्ता राम नारायण यादव के द्वारा 43 मामलों का निपटारा किया गया.
सोलहवें बैंच में डीएम द्वारा गठित प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के द्वारा 108 मामलों का निपटारा किया गया.
#28 वर्ष पुराने मामले का हुआ निपटारा
शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर के पटल पर वर्ष 1998 के केस का निपटारा किया गया.
यह निपटारा बैंच संख्या 11 में प्रतिनियुक्त जुडिशियल मजिस्ट्रेट कुमारी प्रीति व अधिवक्ता मिनी के द्वारा जीआर 1081/98 मुकदमा में किया गया. इस मामले में उभयपक्ष उपस्थित होकर आपसी सहमति व रजामंदी से सुलह समझौता के आधार पर मुकदमा को निपटारा करने पर अपनी मुहर लगाई थी.






















