वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 14मार्च।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय, किशनगंज परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । सुशांत कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश किशनगंज ने पीठ के सदस्यों एवं अन्य पदाधिकारियों से पक्षकारों को ध्यान में रखते हुए मामलों का निपटारा उदारता पूर्वक एवं नियमानुसार करने की अपील की। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज ओम शंकर ने पक्षकारों से विशेष अनुरोध किया कि वे अपने-अपने वादों का निष्पादन शांति पूर्वक करें । राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठ के न्यायिक सदस्य 1नीरज किशोर सिंह, पीठासीन पदाधिकारी ,अनन्य विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम किशनगंज (2)श्री सुरभित साहाय,न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी ,किशनगंज (3)श्री इंजमामुल हक अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, किशनगंज (4) रंधीर कुमार,न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, किशनगंज (5) रामिजुर रहमान, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, किशनगंज लोक अदालत में शामिल हुए ।
किशनगंज, बिहार -व्यवहार न्यायालय के कुल 141 मामलों में अपराधिक शमनीय 65 तथा विद्युत विभाग के 75 एवं वैवाहिक विवाद 01, बैंक ऋण के 429 मामले का निष्पादन हुआ
राष्ट्रीय लोक अदालत पांचों पीठों में गैर न्यायिक सदस्य के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज के पैनल अधिवक्ता क्रमशः मधुकर प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार ,सूरज बर्मन , राज कुमार साह तथा अब्दुल बसीर की प्रतिनियुक्ति की गई थी ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय के कुल 141 मामलें जिसमें अपराधिक शमनीय 65 मामलें, विधुत विभाग के 75 मामले, वैवाहिक विवाद 01 पहुंचे हैं । बैंक ऋण के कुल 429 मामले का निष्पादन हुआ।समझौता राशी कुल 2,31 लाख,53,369 रुपये तथा टेलीफोन बिल के 17 मामलों में कुल 27,797/- रूपये एवं श्रम विभाग से 01 मामला का निष्पादन हुआ है । उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में काफी भीड़ देखी गई ।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पक्षकारों ने अपने-अपने वाद का निष्पादन करवाने में काफी सक्रिय भूमिका निभाई । पक्षकारों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसके लिए जगह-जगह सहायता केंद्र पर साथ ही प्रत्येक पीठ में एक–एक अधिकार मित्र की प्रतिनियुक्ति की गई थी । उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के कर्मी के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण ने काफी सक्रीय भूमिका में दिखी |






















