नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिले की सामाजिक संगठन सीमांचल युवा जागरण मोर्चा अररिया की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष गगन कुमार झा ने कहा कि अररिया की जन समस्या को लेकर सदैव मोर्चा आवाज उठाती रही है चाहे धरना प्रदर्शन हो या भूख हड़ताल आम जनों के हित के लिए मोर्चा सदैव कार्यरत रही है और आज चुनाव के समय में वैसे लोग जिन्हें कभी समाज की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रहा है वैसे लोग जब चुनाव लड़ सकते हैं तो हमारी मोर्चा तो सदैव जनहित के लिए कार्य करती रही है ।
इसलिए मोर्चा का चुनाव लड़ना वाजिव बनता है। विधानसभा चुनाव को लेकर काफी विचार विमर्श किया गया। और अंततः बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 49 अररिया विधानसभा से मोर्चा अपना प्रत्याशी उतारेगी। मोर्चा अध्यक्ष गगन झा ने बताया कि मोर्चा प्रत्याशी के नाम की घोषणा सर्वसम्मति से बहुत जल्द कर दी जाएगी। बैठक में मोर्चा संयोजक शंकर ओझा सचिव अविनाश कुमार उर्फ पप्पू साह अमित साह, निक्कू कुमार, धीरज कुमार पासवान, रिंकू झा जुबेर आलम, नीरज झा, धीरज वत्स, गुलाम हैदर,रवि कुमार, नितेश कुमार मौजूद थे।
अररिया – अररिया की बेटी टिया पासवान की कला का जलवा, लखनऊ से पहुंची खरीदार
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। अररिया की उभरती युवा कलाकार टिया पासवान अपनी शानदार कलाकृतियों के दम पर लगातार नई...





















