संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी वार्ड संख्या सात में जमीन विवाद को लेकर महिला हिना ने पांच लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, चांदी का हार छीनने और घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता के आवेदन पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।घटना 13 अक्टूबर की सुबह की है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। बचाने आए पति और 14 वर्षीय पुत्र को भी पीटा गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान पुत्र का हाथ सूज गया तथा घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने और किराना दुकान का सामान क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

















