संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
महादेवकोल में पुलिस की छापेमारी, उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज थाना पुलिस ने महादेवकोल गांव के वार्ड संख्या 14 में छापेमारी कर चार लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने शांति देवी (35), पति श्रवण सदा उर्फ श्रवण ऋषिदेव को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में घर के अंदर दो गैलन से कुल चार लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पलासी थाना कांड संख्या 431/26 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

















