संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र के स्वीच यार्ड से एक किलोमीटर विद्युत तार समेत अन्य सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता राजेश कुमार के द्वारा पलासी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 17 अक्टूबर की रात करीब 1:05 बजे विद्युत तार एवं अन्य समान चोरी किया गया। विभाग ने पलासी वार्ड संख्या पांच निवासी सतीश मल्लिक पर चोरी का आरोप लगाया है। विभाग का दावा है कि घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। इससे पहले 7, 13, 14 और 15 अक्टूबर को भी विद्युत सामग्री चोरी होने का आरोप लगाया गया है। विभाग के अनुसार, इन घटनाओं से कंपनी को कुल 2,44,168 रुपये की क्षति हुई है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में में भेजा गया है । चोरी की गई समानों की भी बरामदगी की गई है।


















