संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड अध्यक्ष सदानंद यादव के नेतृत्व में दुर्गापूजा की तैयारियां तेज, मंदिरों में उमड़ रहे श्रद्धालु पलासी (अररिया)। दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पलासी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान नौ कन्याओं को आमंत्रित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा दान-दक्षिणा और उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।प्रखंड क्षेत्र के पलासी, किसान चौक,
भटवार, खपड़ा, कनखुदिया, कलियागंज, उरलहा, रामनगर, बलुआ डियोढ़ी, धर्मगंज एवं जुरैल स्थित दुर्गा मंदिरों में कन्या पूजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर कमिटी के सदस्यों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार कन्याओं की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि कन्याओं में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वास होता है। इसी विश्वास के साथ नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है।इस अवसर पर मंदिर परिसरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कन्या पूजन के आयोजन में मंदिर कमिटी के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।वहीं, दुर्गापूजा को लेकर पलासी स्थित मंदिर में भी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। अध्यक्ष सदानंद यादव, सचिव गणेश कुमार भगत, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद भगत और उपाध्यक्ष गौतम सिद्धार्थ के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूजा को सफल बनाने के लिए कमिटी के सदस्य लगातार जुटे हुए हैं।आयोजन की तैयारियों में संजय कुमार मांझी, लक्ष्मण ठाकुर, गणेश साह, मुन्नी लाल मांझी, शिव शंकर मांझी, दिलीप कुमार भगत, मिथुन कुमार भगत, राज कुमार साह, सुनील कुमार भगत, अरुण चौधरी, संजय कुमार भगत, मनोज कुमार चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता,
बिहारी ठाकुर, सुरेश प्रसाद साह, जीवन लाल साह, कुणाल कुमार साह, महेंद्र भगत, पप्पू कुमार यादव, राजा भगत, कन्हैया भगत, रवि प्रकाश भगत तथा सोशल मीडिया पभारी भाजपा दीपक कुमार यादव सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना मंडल अक्षय यादव तोष साह सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।दुर्गापूजा को लेकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे इलाके में उत्सव एवं भक्ति का माहौल बना हुआ है।




















