संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड के कनखूदिया स्थित करीब 100 वर्ष पुराने मां दुर्गा मंदिर में रविवार को अष्टमी के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल रहा।मंदिर की खासियत है कि यहां वर्षों से चली आ रही पूजा परंपरा के बीच बलि प्रथा बंद है। नवरात्र के अवसर पर यहां हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाती है। अष्टमी पूजा के बाद नवमी और दशमी को मेले का आयोजन होगा, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं में उत्साह है।मंदिर कमेटी के
सदस्य नवीन यादव ने बताया कि मंदिर में करीब एक सदी से पूजा-पाठ की परंपरा चली आ रही है। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। आयोजन को सफल बनाने में नवीन यादव, श्रवण कुमार सुमन, मायानंद मंडल, प्रकाश मांझी, मुन्ना चौधरी, मनीष कुमार, टुनटुन शर्मा, अजय शर्मा और दीपक कुमार सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।

















