संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
अररिया। जोकीहाट विधानसभा के प्रत्याशी सह भाजपा नेता रंजीत यादव ने सोमवार को अररिया जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता रानी के चरणों में माथा टेककर अररिया जिले के समस्त नागरिकों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।दुर्गापूजा के पावन अवसर पर विभिन्न
पूजा पंडालों में पहुंचकर रंजीत यादव ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि जिले के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति बनी रहे तथा सभी लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा आस्था, श्रद्धा, शक्ति और भक्ति का महान पर्व है। यह त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के
करीब लाते हैं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने जिलेवासियों से दुर्गापूजा का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही माता रानी से प्रार्थना की कि अररिया जिले में हमेशा शांति, सद्भाव और विकास का माहौल बना रहे तथा सभी नागरिकों का जीवन सुखमय हो।दुर्गापूजा को लेकर जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।




















