संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा, कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प पलासी प्रखंड क्षेत्र के बिलातीबाड़ी में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-06 से राजद प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष हेमनारायण यादव ने की। इसमें 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और मतदाताओं से संपर्क अभियान पर
विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में राजद प्रखंड अध्यक्ष हेमनारायण यादव ने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्नातक मतदाताओं के अधिकार, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को चुनाव में प्रमुखता से उठाया जा रहा है।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सह राजद नेता शाहनवाज आलम, राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद और कमाले हक इम्तियाज आलम जिला परिषद प्रत्याशी अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने स्नातक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।बैठक में जिला पार्षद प्रत्याशी इम्तियाज आलम, दीनदयाल मांझी, दिलीप यादव, संजय दास, जीवन यादव, साउद आलम, नैयर आलम, मुकेश विश्वास, मयानंद यादव, बंटी मंडल साह, उमेश रमन यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।गौरतलब है कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-06 में 23 अक्टूबर को मतदान होना है। राजद प्रत्याशी नीतेश कुमार यादव के समर्थन में आयोजित इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाने और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।



















