बारसोई (कटिहार)
लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवारों की प्रकाशित हुई सूची में कटिहार जिला के एकमात्र विधानसभा बलरामपुर से लोजपा (रामविलास) पार्टी के जिला अध्यक्ष संगीता देवी को राष्ट्रीय जनता अंतरिक्ष गठबंधन की ओर से लोजपा का टिकट मिला है। वहीं क्षेत्र में पूर्व से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था की उक्त सीट लोजपा के खाते में जा रही है।जिसके चलते उक्त गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता नाराज चल रहे थे। वहीं टिकट कंफर्म होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। चारों ओर पटाखे फोड़े जा रहे हैं। लोजपा के समर्थकों और मतदाताओं के बीच उत्सव का माहौल है। क्योंकि लगातार कई दिनों के संघर्ष के उपरांत सूची प्रकाशित हुई है। जिसका की लोगों को बेसब्री से इंतजार था।






















