नजरिया न्यूज़ समस्तीपुर। राजकुमार सिंह।
समस्तीपुर जिले से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार देर शाम प्रेस वार्ता कर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब जनता तय करेगी कि असली जनसेवक कौन है।
कुशवाहा ने इस दौरान भाजपा के शीर्ष नेता एवं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है और निर्णय सिर्फ कुछ नेताओं के हित में लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वर्षों तक पार्टी को मजबूत किया, लेकिन अब जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ उठाना ही उनका लक्ष्य है।
प्रेस वार्ता में उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि जनता का भारी समर्थन उनके साथ है और इस बार उजियारपुर में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। उनके इस निर्णय से भाजपा खेमे में हलचल मच गई है।






















