नजरिया न्यूज (विकास प्रकाश), अररिया
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत अररिया जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में आज से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
नामांकन 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 तक किया जा सकेगा।
हालांकि, पहले दिन किसी भी विधानसभा क्षेत्र से किसी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
नामांकन की प्रक्रिया सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित स्थलों पर की जायेगी :-
46-नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र: निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता फारबिसगंज, नामांकन स्थल– भूमि सुधार उप समाहर्ता फारबिसगंज का कार्यालय कक्ष।
47-रानीगंज (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र: निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया, नामांकन स्थल – भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया का कार्यालय कक्ष।
48-फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र: निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, नामांकन स्थल – अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज का कार्यालय कक्ष।
49-अररिया विधानसभा क्षेत्र: निर्वाची पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, नामांकन स्थल – अनुमंडल पदाधिकारी अररिया का कार्यालय कक्ष।
50-जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र: निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता अररिया, नामांकन स्थल – अपर समाहर्ता अररिया का कार्यालय कक्ष।
51-सिकटी विधानसभा क्षेत्र: निर्वाची पदाधिकारी उप विकास आयुक्त अररिया, नामांकन स्थल – उप विकास आयुक्त अररिया का कार्यालय कक्ष।
नाजिर रशीद कटने की विवरणी :-
1. 46 नरपतगंज – 00
2. 47 रानीगंज – 01
3. 48 फारबिसगंज – 01
4. 49 अररिया – 04
5. 50 जोकीहाट – 04
6. 51 सिकटी – 01
👉 अररिया जिला अंतर्गत सभी 06 विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की तिथि :- 13-10-2025(सोमवार) से 20.10.2025 (सोमवार) तक
👉नामांकन का समय :- 11:00 Am to 3:00 Pm





















