नजरिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
रविवार को स्थानीय शास्त्री नगर वार्ड संख्या-16 अररिया के माँ दुर्गेश्वरी मंदिर प्रांगण में चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजा के आयोजन से संबंधित बैठक चित्रगुप्त पूजा समिति शास्त्री नगर के संरक्षक श्री उदित लाल दास, श्री प्रवीण श्रीवास्तव, श्री रामकुमार प्रसाद, श्री रमेश चंद्र अम्बसटा, श्री सुदीप कुमार वर्मा उर्फ लाली, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री दीपक कुमार वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा, श्री आशुतोष वर्मा, ओम प्रकाश सोनू के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
इसकी अध्यक्षता चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने की।
बैठक में चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी शास्त्री नगर वार्ड संख्या-16 अररिया के माँ दुर्गेश्वरी मंदिर प्रांगण में आगामी 23 अक्टूबर को कलम दवात के देवता श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष चंदन कुमार उपाध्यक्ष किसलय कुमार, सचिव अभिषेक सागर, उपसचिव राजेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार
सदस्य क्रमशः प्रदीप कुमार, पंकज वर्मा, सजल आनंद, सूरज वर्मा उपस्थित हुए।























