- डॉ एल बी प्रसाद ने कहा ” इस बार का चुनाव न जाति के नाम पर, न सम्प्रदाय के नाम पर, न हिन्दू मुसलमान
जन सुराज पार्टी के द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही ढाका विधानसभा में राजनितिक सरगर्मी तेज हो गई है, जन सुराज ने ढाका विधानसभा के लिए आपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है जिसमें ढाका के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ एल बी प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के द्वारा डॉ एल बी प्रसाद के नाम की घोषणा होते ही लोगों में यह चर्चा तेज हो गई है की ढाका का चुनाव अब त्रिकोनिया बन गया है।
जन सुराज के ढाका विधानसभा के प्रत्याशी डॉ एल बी प्रसाद ने जन सुराज के द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर काहा की चुनाव के लिए जो सिम्बॉल मिला है, वह मैं इस विधानसभा के हर एक जनता को सौंपता हूं। आप ही मालिक हैं और आपको इस सिम्बॉल की लाज रखनी है। इस बार का चुनाव न जाति के नाम पर, न सम्प्रदाय के नाम पर, न हिन्दू मुसलमान के नाम पर होगा बल्कि इस बार का वोट अपने बच्चों के भविष्य के नाम पर देना है। उनके विकास के नाम पर देना है। उनके स्वास्थ और शिक्षा के नाम पर देना है।
जन सुराज प्रत्याशी डॉ एलबी प्रसाद ने कहा कि यहां के लोगों को प्रत्याशियों के बहकावे में नहीं आना है। कारण वे लोगों को धर्म के नाम पर जात के नाम पर, अन्य लुभावने वादों के नाम पर बांटते हैं। इस बार आपको सतर्क होकर यहां से लोगों का पलायन रोकने, समाज में आपसी भाईचारा का माहौल कायम करने, स्वास्थ्य व शिक्षा सेवा को दुरूस्त करने के नाम पर वोट देना है।
हमारे पार्टी के विजन और विचारधारा को समझने और उसे अपना पूर्ण समर्थन देने की जरूरत है।






















