नजरिया न्यूज भवानीपुर
संतोष कुमार
शनिवार की संध्या प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा का स्थातरण के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम अंचलाधिकारी ईशा रंजन प्रखंडपचायत राज पदाधिकारी रूपेश कुमार एवं प्रखंड उप प्रमुख द्वारा उन्हें अंग वस्त्र एवं बुकें देकर डॉ भीमराव अंबेडकर की सभागार में सम्मानित करने का काम किया। पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शर्मा का स्थानांतरण मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति की गई है।विदाई शब्द है बहुत ही मार्मिक होता ।चाहे वह बेटी की विदाई हो या पदाधिकारी का विदाई हो। प्रखंड क्षेत्र से आए हुए मुखिया पंचायत समिति सदस्य सबों ने कुछ ना कुछ उपहार देने का काम किया । इतना ही नहीं उनके कार्यों की जमकर सराहना की गई. इतना ही नहीं उनके व्यवहार उनके कार्य करने की क्षमता की भूरी भूरी प्रशंसा की गई । इस तरह का विदाई काम पदाधिकारी का देखने का अवसर प्राप्त होता है उपहार से जगह कम हो गई थी आज का दृश्य आलोक कुमार शर्मा केविदाई समारोह में देखने को मिला।हर किसी ने उसके व्यवहार उसकी कार्य कुशलता की तारीफ की।ग्रामीणों ने बताया आपके प्रखंड विकास पदाधिकारी रहते आपसे जो आत्मीयता मिली, आपने जो सम्मान दिया, आपने जो अपनापन दिया वह आने वाला समय हमेशा आपकी याद को ताजा करती रहेगी। आप प्रखंड से तो बिदा अवश्य हो गये लेकिन हृदय से आप विदा नहीं हुए हैं दूर जाकर भी आप पास हैं ।आप से हमेशा जो वातसल्य जो सम्बल मिला वो भवानीपुर प्रखंड के लोगों के जीवन के अमूल्य धरोहरों से कम नहीं है. आपका व्यवहार आपकी कार्य शैली ही आपकी मुख्य धरोहर है. आप जहां भी जाएंगे अपनी छाप लोगों पर देते रहेंगे क्योंकि आपका स्वभाव ही ऐसा है. आम जनों के संबल बने रहे इसी के साथ आपके उज्वल और सुखद भविष्य की कामना आम जनता कर रही है. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख डॉक्टर दीपक कुमार सुमन मंच सचालन सेवानिवृत प्रोफेसर डॉक्टर घनश्याम यादव ने किया . मौके पर प्रखंड एवं अंचलकके सभी पदाधिकारी एवं कुर्मी मौजूद थे. और सभी की आंखें नम थी. पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शर्मा ने कहा आप लोगों के स्नेह और प्यार से मैं ओत प्रोत हूं आपका यह सम्मान हमेशा भवानीपुर की याद दिलाती रहेगी खासकर मैं अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमेशा मेरे साथ कदम में कदम मिलाकर चलने का काम किया जिससे मुझे कभी परेशानी नहीं हुई मैं अपने सहकर्मियों को कभी भुला नहीं सकता साथ ही साथ
यहां के प्रतिनिधि का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने काम करने म सहयोग देने का काम किया।






















