मनोज कुमार सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज शाहगंज, 29सितंबर ।
उत्तर प्रदेश। क्रांतिकारी पत्रकार परिषद की मासिक बैठक ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला में हुई ।जौनपुर जिले के खुटहन ब्लॉक अंतर्गत पटैला में केंद्रीय प्रमुख अनिल दूबे आजाद जी के निर्देशानुसार मुख्य मार्गदर्शक सुभाष चंद्र यादव, एडवोकेट पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता समिति शाहगंज एवं क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के विधिक सलाहकार वाराणसी मंडल मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संगठन के सारे पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री यादव ने अपना विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों पर गहन चर्चा की एवं पत्रकारों के किसी भी समस्या का समाधान अपने स्तर से करने का आश्वासन दिया। इसी कड़ी में प्रदेश प्रभारी एसपी शर्मा- एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर ने कहा केंद्रीय प्रमुख के निर्देश पर जिला सम्मेलन आयोजित होना है। इसे ऐतिहासिक बनाना है।
उन्होंने कहा:हम पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। किसी पत्रकार साथी को हम न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
वाराणसी मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार उपाध्याय ने भी क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के सभी पत्रकार भाइयों को संगठित रहने तथा हित में कार्य करने का निर्देश दिया। समाजसेवी गंगाराम वर्मा ने भी पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने कहा :
एकजुट होकर ही पत्रकारों के खिलाफ हो रहे हैं अत्याचार की लड़ाई हम लड़ सकते हैं। आए दिन पत्रकारों के साथ फर्जी मुकदमा एवं मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।ऐसे लोग चाहते हैं कि पत्रकारों को सामाजिक , राजनीतिक और राष्ट्रीय समस्याओं और बुराइयों के खिलाफ लड़ने लायक छोड़ा ही नहीं जाए।
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारी गण व मौजूद पत्रकार बंधु -नजरिया न्यूज, शाहगंज, जौनपुर
उन्होंने कहा:
हम एकजुट होकर, संगठन में रहकर मजबूती के साथ समाज तथा अपने लिए काम कर सकेंगे।
इसी महान काम के लिए आगामी 9 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद का विशाल जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा ।
उन्होंने कहा: जिसकी तैयारी के लिए सभी साथी अपनी ताकत का एहसास कराएं और जहां सदस्यता अभियान नहीं चला है, कमेटी गठित नहीं हुई है, वहां के लिए सदस्य बनाएं।
उन्होंने कहा: 24 घंटे अपने लिए काम करते रहें किंतु उसी में से एक दिन का समय निकाल करके जिला सम्मेलन में हर हाल में पहुंचना है।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा- मासिक बैठक में पत्रकार भाइयों को समय से आना है।
खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव,जिला उपाध्यक्ष अजय बहादुर, जिला महासचिव नसीरुद्दीन, जिला विधिक सलाहकार शेर बहादुर यादव, जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार शर्मा, जिला महासचिव हीरामणि गौतम, जिला सचिव मोनू कुमार, तहसील कमेटी के तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ,तहसील उपाध्यक्ष रिंकू उपाध्याय, तहसील सचिव दिलीप यादव ,तहसील मीडिया प्रभारी उमेश कुमार, तहसील उपाध्यक्ष सज्जाद आसिफ, तहसील संगठन मंत्री विनोद कुमार यादव,तहसील महासचिव मनोज कुमार सिंह, ब्लॉक सुइथा कला कमेटी ब्लाक महासचिव रामविलास, ब्लॉक सचिव राम अनुज, ब्लॉक उपाध्यक्ष हिमांशु पांडे ,खुटहन ब्लॉक कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष जग विनय मौर्य, ब्लाक महासचिव धर्मेंद्र कुमार बिन्द, ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप सोनी, एडवोकेट अभिषेक कुमार बिन्द , सभी पत्रकारों ने बारी- बारी अपने विचार को व्यक्त किया और पत्रकार साथियों को एकजुट होने का संदेश दिया प्रवेश कुमार विजय कुमार बिन्द अमित कुमार आदि मौजूद रहे।






















