= मुख्यमंत्री ने सुनी जनता दर्शन में समस्याएं, उम्मीद की किरण लिए महिलाएं भी पहुंची
अनिल उपाध्याय पूर्वींचल ब्यूरो नजरिया न्यूज, 22सितंबर।
शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए मंगलमय शुभकामनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है। वे गोरखपुर में जनता दर्शन में प्रदेश वासियों की समस्याओं से भी रुबरु हुए। उम्मीद की किरण लिए महिलाएं भी जनता दर्शन में पहुंची थीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा: भारत की सनातन धर्म की परपंरा में मां दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यधिक महत्व रहा है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं।

गोरखपुर -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा: मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं यह चराचर जगत की आदि शक्ति हैं…
=शारदीय नवरात्र के पवित्र अवसर पर सभी को दी शुभकामनाएं, जनता दर्शन में भी लिया भाग
यह चराचर जगत की आदि शक्ति हैं, इनके अनन्त रूप हैं, लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदि शक्ति चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। वर्ष में दो बार नवरात्रि का कार्यक्रम मातृशक्ति के प्रति भारत की भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा:
शारदीय नवरात्रि का आयोजन, सभी प्रदेशवासियों के लिए शुभ एवं मंगलमय हो, यह मेरी कामना है।






















