- मृतक की पत्नी निकली हत्याकांड की मास्टरमांइण्ड
- अपने प्रेमी के साथ मिलकर दी थी हत्या की सुपारी
- पत्नी ने ही शूटर को दी थी 30 हजार रूपये
- पुलिस ने मृतक के पत्नी, प्रेमी विकास और शूटर को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने जिले के चर्चित आमोद यादव हत्याकांड का सफल उद्वेदन कर दिया है। घटना के उद्वेदन के बाद हत्याकांड में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है अमोद यादव की प्रेम प्रसंग के मामले में मृतक के पत्नी ने ही हत्या की सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी इतना ही नहीं पत्नी ने अपने प्रेमी के माध्यम से आरोपी सूटर को ₹30000 भी उपलब्ध कराया था। आरोपी पत्नी घोड़ासहन ब्लॉक में डाटा ऑपरेटर के पद पर है तैनात।
बता दे बीते दिनों चिरैया थाना क्षेत्र के खोड़ा गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर आमोद यादव की निर्मम हत्या कर दी थी हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिक़रहना के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया था और एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमोद हत्याकांड का खुलासा कर दिया है
और इस कांड में उसकी पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली है मृतक की पत्नी सुरभी़िता कुमारी का विकास कुमार से पूर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर हमेशा पति और पत्नी के बीच विवाद होता था अपने पति से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने प्रेमी विकास कुमार के माध्यम से शूटर गोलू को 32000 रुपए में हत्या की सुपारी दी थी और हत्या के दिन अपने पति की लोकेशन भी समय-समय पर अपराधियों को देती रही इस दौरान अपराधी आए और आमोद की गोली मारकर हत्या करती।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा गठित एसआईटी के टीम ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतक के पत्नी सुरभी़िता कुमारी और उसके प्रेमी विकास कुमार सहित एक शूटर गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया है उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया है वहीं हत्या के दौरान उपयोग किए गए अपाचे मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना के त्वरित उद्बोधन के लिए पुलिस अधीक्षक ने सीट में शामिल सभी को पुरस्कृत करने का भी घोषणा किया है






















