आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों अलग-अलग कार्यक्रम करके आम जनता के बीच पहुंच रही है इसी कड़ी में जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर के निर्देश पर नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज के नेता डॉक्टर मंजर नसीम के नेतृत्व में आज बिहार बदलाव यात्रा का शुरुआत हुआ है
नरकटिया विधानसभा के बंजरिया स्थित गोखुला बाजार से जन सुराज नेता डॉ मंजर नसीम अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में बिहार बदलाव यात्रा की शुरुआत की है इस दौरान डॉ मंजर नसीम ने कहा कि बिहार सहित नरकटिया के जनता की चेतना अब जाग उठी है लोग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में नए सरकार को देखना चाहते हैं और जन सुराज के रूप में बिहार में नई सरकार का गठन होगा और बदहाल बिहार को विकास के रास्ते पर वापस लाया जाएगा।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















