आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दिनदहाड़े भी वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। शुक्रवार को परमानंदपुर निवासी सीएसपी संचालक प्रतोष झा से करीब ढाई लाख की बड़ी लूट हो गई।
जानकारी के मुताबिक संचालक रामपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 2 लाख 43 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। तभी गीदवास परमानंदपुर सड़क पर महावीर मंदिर के आसपास परमानंदपुर की ओर से आए तीन बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। पिस्तौल दिखाकर रोक लिया और विरोध करने पर पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर दिया।
इसके बाद रुपयों से भरा बैग झपटकर चंपत हो गए।
मौके पर गोली भी पड़ा मिला है वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना के एसआई अभिषेक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दी है।






















