सीतामढ़ी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर सीतामढ़ी नगर विधायक मिथिलेश कुमार द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के सभी यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया गया। उनके द्वारा जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को बताया गया कि आप अपने स्तर से जितने भी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी अथवा समृद्ध व्यक्तियों को निश्चय मित्र बना सकते हैं उतना बनावे शेष सभी यक्ष्मा मरीजों को मैं निश्चय मित्र के रूप में गोद लेने की घोषणा करता हूं। सिविल सर्जन सीतामढ़ी सहित सभी यक्ष्मा कर्मियों द्वारा उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि आपकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
अररिया – पुलिस स्मृति दिवस पर एसएसबी 52वीं वाहिनी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
नजरिया न्यूज़,अररिया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 52वीं वाहिनी,...




















